फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Listeners danced to the hymns of Khatu Shyam

Kannauj News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रोता

Sat, 22 Jun 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Listeners danced to the hymns of Khatu Shyam
खड़िनी। कस्बे के वन खंडेश्वर मंदिर परिसर में खाटू-श्याम बाबा के विशाल जागरण में लखनऊ, दिल्ली, जयपुर व फरीदाबाद से आए कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


देर रात श्याम बाबा का भव्य दरबार वन खंडेश्वरनाथ मंदिर में फूलों से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन के बाद श्री श्याम संकीर्तन शुरू हुआ। दिल्ली से आई प्रिया व प्राची ठाकुर की जोड़ी ने सामने आजा एक बार हो, बाबा कब से निहारूं तेरी राह हो, गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं झूमने पर मजबूर कर दिया। लखनऊ की गुड़िया मिश्रा ने जगत के रंग क्या देखूं, तेरा दीदार काफी है। कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जाएगा। जयपुर के अभिषेक शुक्ला ने कब आएगा मेरा सांवरिया गीत सुनाया। फरीदा के आकाश अरोरा ने मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री श्याम खाटू सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed