{"_id":"631a31590161df467e6b2ad2","slug":"life-imprisonment-for-two-brothers-for-throwing-the-dead-body-of-a-young-man-in-the-river-kannauj-news-knp7171052149","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या शव नदी में फेंकने में दो भाइयों को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या शव नदी में फेंकने में दो भाइयों को आजीवन कारावास
विज्ञापन
हत्या कर शव नदी में फेंकने में दो भाइयों को उम्रकैद
-शराब पिलाने के बाद हत्या कर काली नदी में फेंक दिया था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। रंजिश में युवक की हत्या कर काली नदी में शव फेंकने के मामले में कोर्ट ने दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों पर अर्थदंड भी लगाया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र गुटैया खेड़ा नौरंगपुर निवासी मुन्नू ने दो नवंबर 2013 को गांव में रहने वाले इकरार और भाई अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि भाई जयचंद्र (23) इंदुइया गया था। वहां रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके भाई को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया। चार नवंबर को जयचंद्र का शव नदी में मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को न्यायालय विशेष न्यायधीश एससी/एसटी न्यायधीश आनंद प्रकाश द्वितीय ने मामले की सुनवाई की। शासकीय अधिवक्ता सुधीर पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने अभियुक्तों पर 56-56 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।