{"_id":"6abc0247f91e5f13c40362b4","slug":"lekhpal-threatened-over-the-issuance-of-an-income-certificate-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156856-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर लेखपाल को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर लेखपाल को धमकाया
विज्ञापन
ठठिया। आय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर एक युवक पर लेखपाल से गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हमीरपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल अक्षय प्रताप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार को शाम छह बजे ग्राम गुंदहा निवासी धर्मेंद्र ने मोबाइल पर कॉल किया। आरोप है कि धर्मेंद्र ने बताए अनुसार आय प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाया। लेखपाल ने बताया कि नियमानुसार जांच आख्या पहले ही प्रेषित की जा चुकी है, तो धर्मेंद्र उग्र हो गया और कॉल पर गालीगलौज करने लगा।
लेखपाल का आरोप है कि धर्मेंद्र ने धमकी देते हुए कहा कि यदि गांव में दिखाई दिए तो उन्हें मार देगा। घटना के बाद लेखपाल ने खुद को भयभीत बताते हुए जान-माल का खतरा जताया है। लेखपाल ने कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि और दैवीय आपदा के बीच राजस्व कार्यों के लिए गांवों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में धमकी मिलने के बाद भय के माहौल में सरकारी कार्य करने में कठिनाई हो रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।