फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   LAX - Parshuram spellbound listening to dialogue

लक्ष्मण-परशुराम संवाद सुन मंत्रमुग्ध

Wed, 02 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 02 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
LAX - Parshuram spellbound listening to dialogue

कस्बे में बीती रात रामचरित मानस अखिल चेतना मंच के

विज्ञापन
तत्वावधान में चल रही रामलीला के पहले दिन धनुष यज्ञ, राम सीता विवाह एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया गया। सुबह तक चली रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

शुभारंभ भगवान गणेश की आरती उतारकर किया गया। जनक का अभिनय कर रहे कलाकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी अनेई बिल्हौर कानपुर का मार्मिक विलाप सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। लीला के दौरान दिखाया गया कि दूर-दूर से आए राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं पाते हैं। इस पर जनक ने विलाप किया और कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली है।

यह सुनकर गुरु विश्वामित्र के आदेश पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। इस पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद परशुराम एवं लक्ष्मण के बीच कई घंटे तक संवाद हुआ। सुबह नौ बजे संवाद समाप्त हुआ। राम का अभिनय राकेश त्रिपाठी शोभन कानपुर व लक्ष्मण का निर्मल मिश्रा कानपुर ने किया।

परशुराम का अभिनय शिवप्रकाश त्रिवेदी गोवा गार्डेन कल्यानपुर, रावण का राजीव चतुर्वेदी कानपुर, वाणासुर का रामसेवक वर्मा ने किया। व्यास की भूमिका बब्बन शुक्ला ने निभाई। समिति अध्यक्ष अमित मिश्रा, हिमांशु दुबे, सोनम तिवारी, लवम पाठक, गणेश तिवारी, दिलीप सक्सेना, सचिन मिश्रा, दीपक कुमार आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed