{"_id":"6a4956d7b28b386d9901bde7","slug":"lawyers-gheraoed-the-sdm-heated-confrontation-with-the-tehsildar-kannauj-news-c-214-1-knj1007-151989-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का आरोप: वकीलों ने किया एसडीएम का घेराव, तहसीलदार से तीखी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार का आरोप: वकीलों ने किया एसडीएम का घेराव, तहसीलदार से तीखी भिड़ंत
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वाधान में दर्जनों अधिवक्ताओं ने एसडीएम का घेराव कर दिया। वकीलों ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जब तहसीलदार ने आरोपों का विरोध किया, तो वकीलों और उनके बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई, जिससे तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर उन्हें तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं से अवगत कराया। वकीलों ने सदर तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सीधे सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि उनके कार्यालय और न्यायालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना ''''सुविधा शुल्क'''' (रिश्वत) के कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती और न ही कोई काम होता है। इस वजह से दूर-दराज से आने वाले गरीब वादी बेहद परेशान हैं और न्याय के लिए भटक रहे हैं। वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
तहसीलदार से तीखी भिड़ंत के बाद वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। इस मौके पर प्रमुख रूप से अजय यादव, शकील अहमद, मनोज पांडे, सुभाष कटियार, कृष्ण चंद्र शर्मा, योगेंद्र कटिहार, यादवेंद्र किशोर, अमित श्रीवास्तव, मोहम्मद नाजिम और नईम खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।