{"_id":"8e5f1dbf14a668ab0b547cf7f31c7c96","slug":"lawyers-demand-placed-in-front-of-dm-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी के सामने वकीलों ने रखी मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी के सामने वकीलों ने रखी मांग
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में मुकदमा दर्ज होने से भड़के वकीलों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसपी और डीएम से मिला। वकीलों ने कहा कि या तो अधिवक्ताओं के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं या फिर पुतला दहन के सभी मामलों में एफआईआर हो। बाद में अफसरों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव के नेतृत्व मेें सचिव राजेश गुप्ता, सह सचिव तरुण चंद्रा, वरिष्ठ सदस्य राजेश श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, शिवशंकर द्विवेदी, एहसानुल हक, खान मुस्तफा, वृजमोहन त्रिपाठी, राजेंद्र बाबू दुबे आदि वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा।
यहां काफी देर तक अधिवक्ताओं की एसपी से वार्ता हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बार काउंसिल के अध्यक्ष के निर्देश पर डीएम को सूचना देने के बाद पुतला फूंका था। यदि यह जुर्म है तो मुकदमे में बार काउंसिल आफ उप्र के अध्यक्ष को भी अभियुक्त बनाया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वालों पर भी पुलिस मुकदमा दर्ज कराए। यदि पुलिस एक समान कार्रवाई नहीं कर सकती है तो कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव व अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए केस को वापस लिया जाए। वार्ता के बाद सह सचिव तरुण चंद्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया है कि शासन स्तर पर मुकदमा वापसी के लिए पत्र भेजेंगे। फिलहाल इस मुकदमे में किसी अधिवक्ता की गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई नहीं होगी।