फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyer's Association president in a direct contest for

लायर्स एसोसिएशन में अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला

Thu, 08 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 08 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's Association president in a direct contest for
वकील

तहसील के लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए बारह दिसंबर को एसोसिएशन के 62 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर रामगोपाल और अंशुमान कटियार के मध्य सीधा मुकाबला होना है। अन्य पदों पर आम सहमति बन जाने से सभी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल, अंशुमान कटियार व हेमराज ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन हेमराज ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह अब रामगोपाल व अंशुमान के मध्य सीधा मुकाबला तय है। गुरुवार को कमेेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर भी आम सहमति बनाने के लिए प्रयास करते रहे, पर दोनों उम्मीदवार सहमत नहीं हुए। इसी तरह महामंत्री पद पर वीरभान सिंह व राजेश राजपूत ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


राजेश राजपूत के पर्चा वापस ले लेने पर वीरभान का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उपाध्यक्ष पद पर अनूप अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद पर नवनीत सिंह व मीडिया प्रभारी पद पर अमरदीप के एक-एक नामांकन होने के कारण इन सभी पदों पर निर्विरोध की संभावनाएं बन गई हैं।चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह वैस व सतीश राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से तीन बजे तक मतदान व इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन का नामांकन 14-15 को
तिर्वा। तहसील के बार एसोसिएशन ने भी र्नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। बार एसोसिएशन के संरक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि चौदह व पंद्रह दिसंबर को अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। नामांकन सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक होगा। सोलह दिसंबर को जांच व नामांकन वापसी होगी। चौबीस दिसंबर को दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे तक मतदान व शाम चार बजे मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed