{"_id":"5e46ec3d8ebc3ee5e2304cb1","slug":"laperwaho-per-hogi-karwai-kannauj-news-knp5445031111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे कामों को जल्द कराएं पूरा: अनिल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे कामों को जल्द कराएं पूरा: अनिल गर्ग
विज्ञापन
कन्नौज। अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द और मानक के अनुरूप पूरा कराया जाए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश शुक्रवार को नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने अधिकारियों को दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में नोडल अफसर ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, छात्रवृत्ति, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास शहरी, ग्रामीण, पाइप पेयजल,
हैंडपंप, पेंशन, राशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, गड्ढा मुक्त सड़क, सिंचाई आदि विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। गोवंश आश्रयों में रह रहे पशुओं एवं व्यवस्था की जानकारी पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी की, तो पाया कि अभी तक जिले में 118680 परिवार योजना के तहत चिंह्ति किए हैं। इसके सापेक्ष अभी तक 70793 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इस पर उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। एडसीएम सदर शैलेष कुमार को निर्देश दिए कि सभी आठ निकायों में बने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर उसमे साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही पेंशनरों को द्वितीय किस्त की धनराशि शीघ्र दी जाए। डीएम रवींद्र कुमार नेे कहा कि जिन-जिन विभागों ने विकास कार्य कराए हैं, वह सभी समय पर सूचना उपलब्ध कराएं। बैठक में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।