फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lans nayak ki maut

दो lans nayak ki maut

Mon, 27 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lans nayak ki maut
lans nayak ki maut - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम/कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में लांस नायक की मौत हो गई। पत्नी-बेटी समेत कार चालक गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ के आर्मी कैंट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। लांस नायक लखनऊ स्थित अपनी ससुराल में सास की मौत होने की सूचना पर परिवार समेत कार से आ रहे थे। तभी तालग्राम थानाक्षेत्र के अमोलर गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर जनपद के अल्लापुर थानाक्षेत्र के गांव हिसामुद्दीनपुर पीपरा निवासी मिथुन कुमार यादव (30) पुत्र शिवशंकर यादव आर्मी के अंबाला कैंट में सिगनल रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शनिवार को लखनऊ निवासी उनकी सास की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी के बाद वह पत्नी सुमित्रा (28), पुत्री अंजू उर्फ इंजिंल्स (5) व कार चालक प्रवीण (30) पुत्र दयाराम निवासी अंबाला कालपी के साथ रविवार शाम कार से लखनऊ के लिए निकले थे। सोमवार की सुबह चार बजे तालग्राम थाना के अमोलर गांव के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। कार बैरीकेडिंग तोड़ने हुए दूसरे लेन पर आ गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। जहां से सभी को आर्मी कैंट हास्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मिथुन की मौत हो गई। सुमित्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। बेटी और चालक की हालत में सुधार बताया गया। रेजिमेंट के नायक अखिलेश सिंह ने बताया कि 2009 में मिथुन जबलपुर मध्य प्रदेश में हुई आर्मी की भर्ती से कोर में शामिल हुए थे। सास की मौत की सूचना पर अवकाश लेकर परिवार के साथ लखनऊ को निकले थे। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तड़के हुए सड़क हादसे में लांस नायक की मौत हो गई। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed