{"_id":"6a7b7159baf42c1f940fbf87","slug":"land-records-lost-during-consolidation-to-be-prepared-now-kannauj-news-c-214-1-knj1005-154167-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चकबंदी में नष्ट हुए भू-अभिलेख अब होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चकबंदी में नष्ट हुए भू-अभिलेख अब होंगे तैयार
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम विशुनपुर हाशिलपुर बहबलपुर में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान नष्ट हुए भू-अभिलेखों को दोबारा तैयार कराने की कवायद शुरू हो गई है। नए राजस्व अभिलेख तैयार करने और चकबंदी समिति के गठन को लेकर 14 अगस्त को गांव के रामटीला मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी।
चकबंदी कानूनगो अजय सिंह ने बताया कि परगना व तहसील छिबरामऊ के तहत आने वाले ग्राम विशुनपुर हाशिलपुर बहबलपुर के पुराने भू-अभिलेख चकबंदी के दौरान जलकर नष्ट हो गए थे। शासन के निर्देश पर अब इन अभिलेखों को नए सिरे से तैयार कराया जाना है। उन्होंने बताया कि नए भू-अभिलेख तैयार करने की कार्ययोजना बनाने के साथ ही प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए चकबंदी समिति का गठन किया जाएगा। 0 14 अगस्त को रामटीला मंदिर परिसर में अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। कानूनगो ने गांव के सभी भू-स्वामियों और ग्रामीणों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।