{"_id":"6adba6b6a1a4ea3c5201a5b5","slug":"lakshmana-fell-unconscious-struck-by-the-shakti-arrow-shri-rama-became-distraught-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158212-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, व्याकुल हो गए श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, व्याकुल हो गए श्रीराम
विज्ञापन
तालग्राम। रामलीला में अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति, लीला का मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामादल में हाहाकार मच गया। श्रीराम व्याकुल होकर विलाप करने लगे। रामदूत अंगद के समझाने पर रावण नहीं मना तो वानर सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी।
श्रीराम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण, वीर हनुमान सहित वानर सेना के साथ युद्ध के लिए जाते हैं। लक्ष्मण का मुकाबला रावण के पुत्र मेघनाद से होता है। मेघनाद लक्ष्मण पर शक्ति बाण चला देता है, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर जाते हैं। हनुमान पर्वत पर पहुंचकर पूरा पहाड़ उठा ले आते हैं, जिसके बाद सुषेन वैद्य संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। इस दौरान राजेश, शैलेंद्र दुबे, नरेंद्र, अशोक, सुखलाल, धुव्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर रामलीला महोत्सव का समापन
तालग्राम। सलेमपुर में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ अयोध्या का राजपाट सौपने की लीला का कलाकारों ने मंचन किया। गुरु वशिष्ठ राम का राज्याभिषेक करते हैं। अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने राम दरबार झांकियों की आरती उतारी। इस दौरान अशोक कुमार, हरीबाबू गुप्ता, प्रमोद कनौजिया, रामस्वरूप, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
फोटो :35: भगवान श्रीराम की आरती उतारतीं विधायक अर्चना पांडेय। संवाद
विधायक ने उतारी आरती, लगे जयकारे
विशुनगढ़। रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। श्रीराम के राजगद्दी पर विराजमान होते ही पंडाल जय श्रीराम और सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर खुशी जताई। विधायक अर्चना पांडेय ने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, मेला संरक्षक पीठाधीश्वर मनोज शुक्ला, मेला प्रबंधक रामबक्स लोधी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
फोटो :36: ग्रेसीगंज में जलता रावण का पुतला। संवाद
रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
छिबरामऊ। मोहल्ला ग्रेसीगंज में गुरुवार को पदशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर शाम शुरू हुए आयोजन में रावण दहन देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के गूंजता रहा। इस दौरान प्रेम गिरि महाराज, नैतिक ब्रह्मचारी, बृजेश कुमार मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
भूमि पूजन के साथ 50वीं रामलीला का शुभारंभ
खड़िनी। शुक्रवार को भूमि और गणेश पूजन के साथ 50वीं ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। पंडित रामबाबू तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। अध्यक्ष निर्भय सिंह बैस ने बताया कि रामलीला 23 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान सुधीर पाल, उपाध्यक्ष राकेश चक्रवर्ती, महिला व्यवस्थापक सुमन निगम आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --