{"_id":"622ce5d85da7d862a037cbaf","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-in-hardware-and-jewelers-shops-kannauj-news-knp6853208156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर व ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों रुपयों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर व ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों रुपयों की चोरी
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen in hardware and jewelers shops
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। सकरावा में शुक्रवार की रात बीच बाजार स्थित दो भाइयों की हार्डवेयर और ज्वैलर्स की दुकानों से चोर लाखों रुपये का सामान, जेवर और नकदी उठा ले गए। सुबह मामले की जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
गांव व चौकी सकरावा स्थित दुबे मार्केट में देवीपुर निवासी मोहित कुमार और सौरव कुमार की हार्डवेयर और ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार रात चोर छत पर चढ़कर जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर उसमें रखे पांच सबमर्सिबल पंप, डिस्टेंपर और अपेक्स पेंट की आठ बाल्टी, ज्वैलर्स की दुकान से कीमती जेवर समेत हजारों रुपये उठा ले गए। दोनों दुकानों से चोर लगभग दो लाख रुपये का माल ले गए।
सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देख हैरान हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने आसपास मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों भाइयों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है मामले की जांच चल रही है।

Lakhs of rupees stolen in hardware and jewelers shops- फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन