कन्नौज। शासन के निर्देश पर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में शहर में केके इंटर कॉलेज से लाखन तिराहा के बीच के इलाके को ‘नो प्लास्टि जोन’ घोषित कर दिया गया है। इसके तहत अब यहां पर प्लास्टिक नहीं बेचा जाएगा। इसके लिए एसडीएम और ईओ ने दुकानों में जागरूकता के स्टीकर लगाए। अफसरों ने दुकानदारों व व्यापारियों से कहा कि वह कोई भी सामान प्रतिबंधित प्लास्टिक में न बेचें। ग्राहकों को भी जागरूक करें।
नगर पालिका कन्नौज की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के विरुद्ध निकाली गई रैली में सदर एसडीएम गरिमा सिंह, ईओ नीलम चौधरी के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल रहे। नगर पालिका क्षेत्र के अंर्तगत केके इंटर कॉलेज से लाखन तिराहे के मार्ग को ‘प्लास्टिक फ्री जोन’ घोषित किया गया । जहां पर सभी दुकानदार व नागरिकों पास जाकर उनसे अपील की गई कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। घर से थैला लेकर आएं। अगर कोई दुकानदार प्रतिबंधित सामग्री बेचते हुए पाया गया तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा । अभियान में एसडीएम सदर गरिमा सिंह, ईओ नीलम चौधरी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष यतीश स्वरूप सक्सेना ,जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन गुप्ता, अवर अभियंता राज कुमार राज, नगर पालिका के सफाई खाद्य निरीक्षक अमित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हर्षिता गोयल, जलकल लिपिक विशाल, वैभव चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।