{"_id":"6675e228e238c8d8b1085386","slug":"laborers-condition-worsened-he-died-during-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114785-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मजदूर की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मजदूर की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
तालग्राम। मजदूरी करने घर आए युवक की हालत बिगड़ गई। निजी डॉक्टर के यहां दवा लेने के दौरान वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।
तालग्राम कस्बा के मोहल्ला नौसरा निवासी सनोज शाक्य (35) मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सनोज लेंटर डलवाने के लिए मजदूरी पर गया था। वापस घर लौटने पर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जब वह दवा लेने के लिए नौसरा स्थिति निजी डॉक्टर के यहां पहुंचा तो वहीं बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। परिजन आनन फानन में सीएचसी तालग्राम लेकर आए। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया। सनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी नीलम, एक पांच वर्षीय पुत्री अर्पिता है। वही मां राममूर्ति और पिता सियाराम सहित पूरे परिवार को रो रोकर बुरा हाल है।