{"_id":"5fb54aa68ebc3e9b7638bd5d","slug":"laapata-trak-chaalak-ka-naale-mein-mila-shav-hatya-kee-aashanka-kannauj-news-knp594855289","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ट्रक चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता ट्रक चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सतीश कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लापता ट्रक चालक का शव तीसरे दिन रेलवे ट्रैक के पास नाले की पुलिया के नीचे मिला। रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे गैंगमैन ने कुत्तों को शव नोचते देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जहर या अधिक शराब से हत्या की आशंका जताते हुए चिकित्सकों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है।
तिर्वा कोतवाली के गांव सुख्खापुरवा निवासी सतीश कुमार (42) पुत्र कांशीराम ट्रक चालक थे। वह शहर के एक कोल्ड स्टोरेज से आलू लादकर महानगरों में ले जाते थे। दीपावली के चलते 14 नवंबर को जीटी रोड के आसपास किसी स्थान पर ट्रक को खड़ा कर वह घर चले गए थे। 15 नवंबर की शाम से वह लापता थे। परिजनों ने तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे मकरंदनगर में यूपीटी के पास दो गैंगमैन रेलवे ट्रैक के किनारे गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने यूपीटी के पास जीटी रोड किनारे रेलवे ट्रैक के नजदीक नाले की पुलिया के अंदर कुत्तों को शव नोचकर खाते देखा। इसकी सूचना उन्होंने सदर कोतवाल विकास राय को दी। जानकारी पर कोतवाल विकास राय फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकाला गया।
चालक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक का एक हाथ कुत्तों ने नोच कर खा लिया था। शरीर पर जगह-जगह कुत्तों के नोचने के घाव मिले हैं। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जहर या अधिक शराब पीने से मौत की आशंका जताते हुए विसरा सुरक्षित किया है। मौके से मिले साक्ष्यों और चालक के गायब मोबाइल से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।