{"_id":"5ea327ec8ebc3e9069550890","slug":"kvaaranteen-vaard-se-bhaage-chhah-logon-ko-pakada-teen-kee-talaash-jaaree-kannauj-news-knp5568748160","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन वार्ड से भागे छह लोगों को पकड़ा, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन वार्ड से भागे छह लोगों को पकड़ा, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। किस्तियापुर गांव के क्वारंटीन वार्ड से भागे आठ लोगों में से छह को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन्हें तालग्राम के आईटीआई क्वारंटीन वार्ड में ठहराया गया है। अमर उजाला ने 22 अप्रैल को इस मामले का खुलासा किया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए थे।
मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड से एक और तालग्राम के किस्तियापुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड से आठ लोगों समेत कुल नौ लोगों के भागने का मामला 21 अप्रैल को सामने आया था। पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने नाराजगी जताई थी। इनकी तलाश करने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बीडीओ चंद्रभान सिंह ने सचिवों के साथ तलाश शुरू की।
गुरुवार शाम को छह लोग घरों से पकड़े गए। इन्हें तालग्राम के आईटीआई क्वारंटीन वार्ड भेजा गया। तीन लोगों की तलाश जारी है। क्वारंटीन वार्ड में देखरेख के लिए सचिव ओमकार यादव, आदित्य कुमार, गौरी शंकर के अलावा पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य टीम ने सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की है।