{"_id":"60ce3a748ebc3e2d6c644667","slug":"kuladeep-ne-yog-ko-banaaya-seva-ka-jariya-mupht-sikhaate-hain-kannauj-news-knp6352340145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप ने योग को बनाया सेवा का जरिया, मुफ्त सिखाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप ने योग को बनाया सेवा का जरिया, मुफ्त सिखाते हैं
विज्ञापन
तालग्राम कस्बे में योग सिखाते कुलदीप।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कस्बे के कुलदीप प्रजापति मैकेनिकल इंजीनियर हैं। यह नौकरी के साथ ही समाजसेवा भी कर रहे हैं। इसके लिए योग को जरिया बनाया है। यह लोगों को निशुल्क योग सिखाते हैं। वर्ष 2009 से कस्बे के काली देवी मंदिर परिसर में योग सिखा रहे हैं। कुलदीप का कहना है कि आज के दौर में समाज को स्वस्थ और ऊर्जावान रखना सबसे बड़ी समाजसेवा है।
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले बेचेलाल प्रजापति के बेटे कुलदीप ने बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट तक शिक्षा ली। राजकीय पॉलिटेक्निक शाहजहांपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती योग संस्थान से प्रशिक्षक बन गए। यहां से निकलकर खुद को योग के लिए समर्पित कर दिया। कुलदीप योग के दौरान दहेज न लेने, भ्रूण हत्या रोकने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने की शपथ भी दिलाते हैं। अब तक एक हजार लोगों को योग सिखा चुके हैं। लोगों को निशुल्क योग सिखाने के संकल्प की गुरुदक्षिणा लेते हैं।
कुलदीप बताते हैं कि योग से शरीर और मन दोनों अच्छे रहते हैं। स्वस्थ समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार बनता है। उन्हें इस काम से मन को शांति मिलती है। कुलदीप बचपन में पिता के साथ चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने में मदद करते रहे हैं। चाक भी चलाते थे। अब परिवार के खर्च के लिए सौरिख ब्लॉक में मनरेगा में तकनीकी सहायक पद पर तैनात हैं।