फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   krshi kaanoonon ka bichauliya kar rahe virodh: subrat paathak

कृषि कानूनों का बिचौलिया कर रहे विरोध: सुब्रत पाठक

Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
krshi kaanoonon ka bichauliya kar rahe virodh: subrat paathak
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कृषि मेले में जानकारी लेते सांसद सुब्रत पाठक? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कृषि मेले में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कृषि कानूनों का बिचौलिया विरोध कर रहे हैं। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तीन नए बिल पास किए हैं। इससे किसान समृद्ध होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह कलक्ट्रेट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कृषि मेले में किसानों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि पिछली सरकारों में किसान अपनी उपज का सही दाम पाने के लिए गैरजनपदों तक दौड़ते थे। पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाता था। मोदी-योगी सरकार में किसानों का समर्थन मूल्य तय हुआ। किसान अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। विपक्षी राजनीतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इससे वह किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर जिले में करीब 2.5 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी जा रही है। किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इससे पहले सांसद सुब्रत पाठक ने कृषि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही कृषि मेले में लगाए गए स्टाल भी देखे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को ध्यान से सुना। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, बीडीओ धर्मेंद्र यादव समेत कई अफसर, जनप्रतिनिधि, किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रावेंद्र त्रिवेदी, उमाशंकर वर्मा, उमा दीक्षित, रामू दीक्षित, शैलेंद्र मिश्रा उर्फ शैलू, नंदन पाठक, मोहन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. शक्ति सचान, प्रवक्ता पुष्पलता, विद्या वर्मा, डॉ. सोनूपुरी, सुमन शुक्ला, रीतू सिंह, पीपी यादव, विवेक तिवारी, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed