फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   krosing par laga jaam, das minat rukee eksapres

क्रॉसिंग पर लगा जाम, दस मिनट रुकी एक्सप्रेस

Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
krosing par laga jaam, das minat rukee eksapres
आउटर पर खड़ी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बड़ी संख्या से शुक्रवार को पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम लग गया। इससे रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका। इस दौरान पटना से जयपुर जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस आ गई। यह देख गेटमैन के होश उड़ गए। उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। किसी तरह गेट बंद किया। करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। अब रेलवे यातायात भी प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार की शाम चार बजे वाहनों की ज्यादा तादाद से पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम लग गया। इस दौरान पटना से जयपुर जा रही नॉन स्टॉप ट्रेन के आने की सूचना केबिन मैन महफूज अली को मिली। फाटक बंद करने के लिए कहा गया। जाम के चलते बैरियर बंद नहीं हो सका। इससे केबिन मैन परेशान हो गया। उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच नॉन स्टॉप ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया। इसके बाद केबिन मैन और कई रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को रोका। इसके बाद बैरियर बंद कराया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। स्टेशन मास्टर राम तीरथ ने बताया कि ट्रैफिक जाम होने के कारण पूर्वी रेलवे क्रासिंग फाटक पर लगे बैरियर बंद नहीं हो सके। इससे कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed