फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kotedar,kannauj news,free rashan,refind

कन्नौज : अब नहीं मिलेगा फ्री का राशन, करना होगा गेहूं व चावल का भुगतान

Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
kotedar,kannauj news,free rashan,refind
कन्नौज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुलाई का राशन वितरण 25 अगस्त से 31 तारीख तक होगा। इस बार गेहूं और चावल के सरकारी दाम सभी कार्डधारकों को देने होंगे। इसको लेकर खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त ने पत्र जारी कर दिया है। हालांकि राशन के साथ जून का बकाया चल रहे रिफाइंड, चना और नमक के एक-एक किलो के पैकेट हर कार्डधारकों को फ्री ही मिलेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त मार्कंडेय शाही ने 22 अगस्त को डीएम को भेजे पत्र में बताया कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के सभी कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

उचित दर विक्रेता यानी कोटेदार 31 अगस्त को अंतिम दिन आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न न लेने पाने वाले कार्डधारकों को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन से देंगे। पोर्टेबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा 29 व 30 अगस्त को होगी। सभी कार्डधारकों को सोयाबीन रिफाइंड, साबुत चना व नमक के पैकेट भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलेगा राशन
-पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा।
-अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल प्रति कार्ड दिया जाएगा।
शासनादेश आ गया है। इसमें सरकारी दामों पर अनाज का वितरण करने के आदेश हैं। साथ में चना, रिफाइंड व नमक के एक-एक पैकेट प्रति कार्ड फ्री दिए जाएंगे। वितरण 25 से 31 अगस्त तक सभी राशन की दुकानों पर होगा। अगर दुकान बंद मिली या लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। -राजीव मिश्र, डीएसओ।
रिपोर्ट...अजय कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed