फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se paanch kee maut, 211 sankramit

कोरोना से पांच की मौत, 211 संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
korona se paanch kee maut, 211 sankramit
कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते पांच लोगों की और मौत हो गई। इसमें छिबरामऊ के सेवानिवृत्त प्रवक्ता भी शामिल हैं। वहीं शनिवार को जारी हुए आंकड़े में 211 नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 1966 पर पहुंच गया है। कोरोना से जंग में 90 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सौरिख के त्रिपाठी मार्केट में रहने वाले व्यापारी राजीव त्रिपाठी (60) को कोरोना संक्रमण हो गया था। इन्हें हालत बिगड़ने पर सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह कन्नौज शहर के कचहरी टोला में रहने वाले अरुण कुमार (50) को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। छिबरामऊ प्रतिनिधि ने बताया कि आवास विकास कालोनी में रहने वाले अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता 72 वर्षीय भगवती प्रसाद दुबे को कोरोना संक्रमण हो गया था। आगरा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजन अपने घर ले आए। 23 अप्रैल की देर रात निधन हो गया। मोहल्ला सराफान निवासी नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी रवींद्रनाथ के युवा पुत्र 37 वर्षीय विक्कू पांडेय की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। अकबरपुर निवासी अभिषेक पांडेय की 38 वर्षीय पत्नी जुबली पांडेय की भी कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लोग कुछ जगहों पर लोग मास्क लगाने में अभी भी परहेज कर रहे हैं। यही एक अच्छा बचाव का उपाय है। दो गज की दूरी का पालन करने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को 211 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तिर्वा, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, सरायमीरा, मकरंदनगर, युसुफपुर भगवान, अलाउद्दीनपुर, कानून गोयान, काजीपुरा, टीचर कालोनी, जलालाबाद, रामपुर बैजू, सुभाषनगर, केनरा बैंक, गुगरापुर सीएचसी, सिविल कोर्ट, नदसिया, बीबीपुर, नादेमऊ, धमियापुर में ज्यादा केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed