फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se jila chaimpiyan pahalavaan samet do kee maut

कोरोना से जिला चैंपियन पहलवान समेत दो की मौत

Thu, 29 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
korona se jila chaimpiyan pahalavaan samet do kee maut
शिवराम यादव की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पहलवानों को धूल चटाने वाले जिला चैंपियन अड़ंगापुर गांव के पूर्व प्रधान शिवराम यादव कोरोना से जंग हार गए। कोरोना से गुरुवार को जिले में दो मौतें हुई हैं। इसमें एक पहलवान और दूसरा शख्स किसान है। वहीं 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 16 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब तीन हजार पहुंच गया है। इलाज के बाद 2800 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 79 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव अड़ंगापुर निवासी 62 वर्षीय पहलवान शिवराम यादव 1989 से 1993 तक जिला चैंपियन रहे थे। उस समय कन्नौज फर्रुखाबाद जिले की तहसील थी। इसके बाद वह 10 साल तक गांव के प्रधान रहे। वह करीब एक माह से बीमार थे। कोरोना की पुष्टि होने पर बेटे रणवीर यादव ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ में भर्ती पैंदाबाद निवासी 62 वर्षीय किसान सियाराम की भी कोरोना से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अभी कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed