फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se chhutakaara, sevaanivrtt pradhaanaadhyaapak, patnee, bete kee aspataal se chhuttee

कोरोना से छुटकारा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, पत्नी, बेटे की अस्पताल से छुट्टी

Sat, 02 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
korona se chhutakaara, sevaanivrtt pradhaanaadhyaapak, patnee, bete kee aspataal se chhuttee
मेडिकल कालेज में तालियां बजाकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विदा करते चिकित्सक और स्टाफ। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एक ही परिवार के संक्रमित पांच लोगों में से तीन ने कोरोना को मात दे दी। एक और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एहतिहात के तौर पर अभी छुट्टी नहीं दी गई है। शनिवार को तीन लोगों को हास्पिटल से छुट्टी दी गई। इनमें सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, पत्नी और बेटा शामिल है। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियां बजाकर तीनों लोगों को विदा किया। जिले में अब सिर्फ तीन कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ क्षेत्र के बहादुर गांव में रहने वाले 70 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आगरा के पारस हास्पिटल में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पत्नी, दो बेटे और नातिन भी पॉजिटिव पाए गए थे। पूर्व प्रधानाध्यापक को दिल की बीमारी थी। इससे केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को उन्हें लखनऊ से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती किया गया। शनिवार को पूर्व प्रधानाध्यापक, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मेडिकल कालेज से पूर्व प्रधानाध्यापक, पत्नी और बेटे को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तालियां बजाकर तीनों लोगों को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed