{"_id":"5f99b1b58ebc3e9be55bbb1a","slug":"korona-nigetiv-hone-par-hee-milega-opeedee-mein-pravesh-kannauj-news-knp591121239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना निगेटिव होने पर ही मिलेगा ओपीडी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना निगेटिव होने पर ही मिलेगा ओपीडी में प्रवेश
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की जनरल ओपीडी में बैठे डॉक्टर।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज प्रशासन ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए जनरल ओपीडी शुरू कर दी है। मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने से पहले कोरोना जांच करानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही ओपीडी में प्रवेश दिया जाएगा।
तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार से जनरल ओपीडी शुरू हो गई है। आने वाले मरीजों से संक्रमण न फैले, इसके लिए कालेज प्रशासन ने आने वाले मरीजों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। ओपीडी में जाने से पहले मरीजों को इमरजेंसी गेट के समीप लगे काउंटर पर पंजीकरण कराने के साथ ही वहीं पर एंटीजन किट से जांच करानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीज ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार करा सकेंगे। तीन दिन में 240 मरीजों का पंजीकरण कर कोरोना जांच करवाई गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही जांच के बाद दवा दी गई। ओपीडी में संक्रमण का प्रकोप न हो, इससे सामाजिक दूरी बनाकर काम किया जा रहा है।
रोस्टर से चलेगी ओपीडी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनरल ओपीडी में मरीजों की भीड़ न हो, इसके लिए कालेज प्रशासन ने रोस्टर तैयार कर दिया है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को बाल रोग के मरीज, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को नाक, कान, गला, डेंटल विभाग के मरीज की ओपीडी होगी। मेडिसन, चेस्ट, त्वचा रोगियों की ओपीडी प्रतिदिन होगी। सर्जरी से संबंधित मरीजों को मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को परामर्श मिलेगा।
विज्ञापन
भीड़ होने पर मरीजों को कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन
सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया अभी ओपीडी में अधिक मरीज नहीं आ रहे। इससे बिना रजिस्ट्रेशन के ओपीडी शुरू की गई है। अगर दीपावली पर्व के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो आने वाले मरीजों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन की सुविधा चालू की जाएगी। मरीज का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे जो समय दिया जाएगा, उसी में वह ओपीडी में बैठे चिकित्सक से उपचार करा सकता है।