फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ke teeka ke lie vrddhon va beemaar logon ka sarve shuroo

कोरोना के टीका के लिए वृद्धों व बीमार लोगों का सर्वे शुरू

Sat, 26 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
korona ke teeka ke lie vrddhon va beemaar logon ka sarve shuroo
कोरोना टीकाकरण के लिए डाटा चेक करते सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र आर्या। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना का टीका लगाने के चार चरण तय किए गए हैं। इसी के अनुसार टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है। वैक्सीन आने का इंतजार हो रहा है। वृद्धों व बीमार लोगों का सर्वे शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 18.5 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगना है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग को लिया गया है। 6500 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाएगा। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। वैैक्सीन सभी सीएचसी पर भेजी जाएगी। यहां से कड़ी निगरानी में टीकाकरण होगा। इसके बाद पुलिस, एनजीओ, सफाईकर्मियों व कोरोना के समय सरकार की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने वालों को टीके लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों व रोगियों को शामिल किया जाएगा। इनका विभाग ने सर्वे शुरू कराया है। सर्वे में रोगग्रस्त व वृद्धों को सूची में शामिल किया जाएगा। इन सभी को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। चौथे चरण में आम लोगों को लिया गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वैक्सीन लगाने की कार्य योजना तैयार है। शासन से वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण का कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशिक्षण से किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि वैक्सीन लगाने की योजना बना ली गई है। शासन के निर्देशों के अनुसार वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed