फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kohare mein eksapresave par trak mein ghusee kaar, chhah kee maut

कोहरे में एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, छह की मौत

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
kohare mein eksapresave par trak mein ghusee kaar, chhah kee maut
थाने में क्षतिग्रस्त कार देखते बार कौंसिल ऑफ लखनऊ के उपाध्यक्ष दीपक यादव । - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। तालग्राम थाना इलाके में आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार सवार सभी छह लोगाें की मौत हो गई। मरने वालों में लखनऊ के प्रापर्टी डीलर सहित इनके परिवार के पांच लोग व एक दोस्त है। छह लोगों की मौत की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी प्रशांत वर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लखनऊ महानगर के काकोरी थाना अंतर्गत कलियाखेड़ा निवासी प्रापर्टी डीलर प्रमोद यादव(35) पुत्र जंगी प्रसाद कार से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इनके साथ चचेरे भाई सोनू यादव(31) पुत्र नवीलाल, सतेंद्र यादव(18) पुत्र गोपी यादव, भतीजा सूरज यादव(15) पुत्र अभिमन्यु, बुधड़िया काकोरी निवासी साला ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भैयालाल और दोस्त मोहित पाल(36) पुत्र राजकुमार (निवासी पान खेड़ा काकोरी लखनऊ) भी थे। बताया गया कि रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा-तिलकापुर के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे की जानकारी पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल घटनास्थल पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकाल कर सुबह लगभग चार बजे मेडिकल कालेज भेजा जा सका। यहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। कार सवार मृतकों के पास मिले मोबाइल और कागजातों के आधार पर प्रमोद के बड़े भाई विनोद को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन

विनोद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विनोद ने बताया कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। वहीं दोपहर बाद आईजी मोहित अग्रवाल कानपुर जोन ने एसपी प्रशांत वर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने हादसे की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed