फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kohare kee aad mein videshee pakshiyon ka shikaar

कोहरे की आड़ में विदेशी पक्षियों का शिकार

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
kohare kee aad mein videshee pakshiyon ka shikaar
झील में पड़ा विदेशी पक्षी का शव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/इंदरगढ़। कई देशों की सीमाएं लांघकर लाख बहोसी पक्षी विहार में अठखेलियां करने आने वाले दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों का शिकार जारी है। कोहरे की धुंध का सहारा लेकर शिकारी झीलों में जाल डालकर शिकार कर रहे हैं। झाड़ियों में नशीली दवा डालकर भी इन्हें निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

लाख बहोसी झील विदेशी पक्षियों से गुलजार है। सोमवार रात शिकारियों ने उत्तरी पिनटेल (सींखपर), नार्थन शॉवेलर और कॉमन कूट पक्षियों को मारा डाला। कुछ पक्षियों के शव उतराते देखे गए हैं। शिकारी सुबह के वक्त कोहरे में जाल डालकर पक्षियों को पकड़ लेते हैं। जहरीली दवा डालकर भी शिकार कर रहे हैं। कस्बे के कुछ इलाकों में विदेशी पक्षियों का मांस मंहगे दामों पर बिक रहा है। इसके बाद भी लाख बहोसी पक्षी विहार और वन विभाग के अधिकारी खामोश हैं। रेंजर सुशील कुमार ने बताया कि झीलों में शिकार की जानकारी नहीं है। शिकारियों की निगरानी के लिए सुबह-शाम झीलों में चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

यूरोप और उत्तरी अमेरिका से उड़कर आते हैं पिनटेल
पिनटेल यूरोप, उत्तरी अमेरिका से उड़कर सर्दियों में एशिया के देशों में विचरण करने आते हैं। यह बतख प्रजाति का पक्षी है। इसे सींखपर भी कहते हैं। यह 48 मील प्रतिघंटा उड़ान करना है। यह एक बार में 1800 मील तक उड़ान की क्षमता रखता है। यह पक्षी नवंबर से मार्च तक विचरण करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारियों पर इन धाराओं में होती है कार्रवाई
विदेशी और प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। शिकार करने वाले लोगों पर वर्ल्ड लाइफ एक्ट 1972 के तहत धारा 52,53 और 54 के तहत मुकदमा दर्ज होता है। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने का प्रावधान है। इसके बाद भी वन विभाग शिकारियों पर सख्त कार्रवाई से बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed