{"_id":"5f9c5f368ebc3e9bdb0e3d2f","slug":"koching-padhane-ja-rahee-chhaatra-se-shohadon-ne-kee-chhedachhaad-kannauj-news-knp591511734","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। घर से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में एक बाइक पर बैठे दो शोहदों ने साइकिल में कट मार कर गिरा दिया। अभद्रता करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार को इलाके के एक गांव की किशोरी दोपहर में साइकिल से नगर में स्थित कोचिंग जा रही थी। दौलताबाद सौरिख मार्ग पर ग्राम ईजलपुर के सामने पीछे से बाइक से आए दो मनचलों ने साइकिल में कट मार कर छात्रा को गिरा दिया। विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्रा के परिजनों ने एक युवक को नगर के नादेमऊ चौराहे से पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है।