{"_id":"6b09e49363e80b3dce0d120c","slug":"knj-news-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159916-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंदबुद्धि युवक से दुष्कर्म व हत्या में उम्रकैद, 75 हजार जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंदबुद्धि युवक से दुष्कर्म व हत्या में उम्रकैद, 75 हजार जुर्माना लगाया
Sat, 28 Nov 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में दिव्यांग युवक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 75 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
थाना विशुनगढ़ क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका छोटा बेटा बचपन से ही दिव्यांग व मंदबुद्धि था। 25 मार्च 2023 की शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। अगले दिन 26 मार्च 2023 की सुबह करीब आठ बजे युवक का शव गांव के अंदर प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा मिला था। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। परिजन के अनुसार युवक को महमूदपुर खास गांव निवासी सुधीर बाथम उर्फ लुक्का के साथ गांव के लोगों ने देखा था।
ग्रामीणों ने बताया था कि सुधीर बाथम उर्फ लुक्का के पिता गल्लामंडी छिबरामऊ में पल्लेदारी करते हैं और मां की मौत हो चुकी है, इससे वह आवारा हो गया था। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और साक्ष्यों को अदालत के सामने प्रस्तुत किया। अदालत ने साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने कहा कि आरोपी ने दिव्यांग व मंदबुद्धि युवक से दुष्कर्म व हत्या की है, जो गंभीर अपराध है।
विज्ञापन
ऐसे अपराध में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती। अदालत ने आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 75 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसले के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।