फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Klsyatra in the town

नगर में निकाली कलशयात्रा

Fri, 10 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 10 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Klsyatra in the town

मोहल्ला अशोक नगर में श्रीमद्भागवत कथा के पहले

विज्ञापन
महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली। अलीगढ़ से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों पर मयूर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुरुवार को मोहल्ला अशोक नगर में शुरु हुई कथा से पूर्व सौ से अधिक महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर का भ्रमण किया। कलश यात्रा तिराहा स्थित संतोषी माता मंदिर से पूजन के बाद शुरू हुई। इसके बाद प्रमुख मंदिरों में गई, जहां पूजा अर्चना की गई।

यात्रा के दौरान अलीगढ़ से आई कलाकारों की टीम ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। कलश यात्रा चकोर रोड, तिर्वा रोड, जीटी रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया।

बाद में नीमसार मिश्री से आए कथावाचक हनुमानशरण बजरंगी ने भक्तों को कथा सुनाई। इस दौरान धमेंद्र यज्ञ सैनी, रावेंद्र, माया देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, अनमोल, पप्पू सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed