फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kishoree par dharm badalakar shaadee karane ka dabaav banaaya

किशोरी पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया

Fri, 15 Jan 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
kishoree par dharm badalakar shaadee karane ka dabaav banaaya
गुरसहायगंज(कन्नौज)। प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने धर्मांतरण कर किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर गुरसहायगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी किशोरी ने शुक्रवार को एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि जलालाबाद कस्बे में रहने वाले युवक ने नाम बदलकर बातों में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक के दूसरे धर्म का होने की जानकारी पर युवक से बात करना बंद कर दिया। अब युवक धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी के निर्देश पर तत्कालीन जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर अभी एसपी कार्यालय से नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed