{"_id":"5e35c4878ebc3e77ea3d3551","slug":"kisee-ne-bajat-ko-achchha-to-kisee-ne-bataaya-niraashaajanak-kannauj-news-knp541925227","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने बजट को अच्छा तो किसी ने बताया निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने बजट को अच्छा तो किसी ने बताया निराशाजनक
विज्ञापन
टीवी पर बजट देखते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बजट को लेकर शहर के लोगों में उत्सुकता देखी गई। बजट में किसे क्या मिला, इसकी जानकारी करने के लिए लोग सुबह से ही टीवी के सामने बैठ गए। कई लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर बैठकर मोबाइल पर लाइव पर प्रसारण देखा। व्यापारियों, किसानों, छात्रों, नौजवानों में बजट को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
सस्ते मकान खरीदने के लिए डेढ़ लाख की अतिरिक्त छूट, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना की घोषणा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की लोगों ने तारीफ की। इसके अलावा अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ ही महिलाओं के विकास के लिए अलग से बजट की घोषणा का भी लोगों ने स्वागत किया। बजट का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया। छह लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा को अच्छा प्रयास बताया गया। दिल्ली-कानपुर रूट पर नई ट्रेनों का संचालन बढ़ने से भी कन्नौज को नई ट्रेन मिलने की उम्मीद जगी है। मिशन इंद्रधनुष का विस्तार, किसानों के लिए विशेष योजना और कृषि ऋण का लक्ष्य बढ़ाने का स्वागत किया गया है। वहीं, जीएसटी दरों में कमी न होने से इत्र व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है। इत्र व्यापारी लंबे समय से इसमें राहत की मांग कर रहे थे।
तेजस के कन्नौज रुकने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कन्नौज। शनिवार को संसद में पेश किए गए बजट में 150 ट्रेनों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चलाने का निर्णय लिया गया है। घोषणा की गई है कि आने वाले दिनों में कई पर्यटक स्थलों को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसे में तेजस कन्नौज रुकी तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य सतेंद्र सिंह, आशू मिश्रा, राज मिश्रा व दैनिक यात्री अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पेश किए गए बजट में लंबी दूरी की चल रहीं ट्रेनों के ठहराव व अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ाए जाने की कोई बात नहीं कही गई है। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई है। आने वाले दिनों में तेजस एक्सप्रेस को कन्नौज में रोका जाता है तो निश्चित रूप से रेलवे के साथ कन्नौज को बड़ा फायदा मिलेगा। कन्नौज इत्र व इतिहास की नगरी है। तमाम पर्यटक कन्नौज के पर्यटक स्थलों में घूमना चाहते हैं। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में वह नहीं आ पाते हैं। तेजस के रुकने से फायदा मिलेगा।