फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kisan Samman Nidhi will be recovered from the ineligible

अपात्रों से होगी किसान सम्मान निधि की रिकवरी: डीएम

Thu, 08 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi will be recovered from the ineligible
फोटो 08सीएचबीपी60: किसानों से जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत शुक्ला। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले अपात्रों से रिकवरी की जाएगी। सूची का सत्यापन करने के लिए लेखपाल और अधिकारी गांव में जाकर दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को तालग्राम विकास खंड के ग्राम सिलुआपुर में पहुंचकर लाभार्थियों का सत्यापन कराया। उन्होंने कहा कि टैक्स भुगतान करने वाले, सरकारी नौकरी व सरकारी पेंशन लेने करने वाले किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं है। ग्राम सभा सिलुआपुर में 1023 किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, इनमें से 729 का सत्यापन कराया गया। बताया कि ऐसे लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिन्हें किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसके अलावा एसडीएम अशोक कुमार व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह ने सौरिख विकास खंड के किशई जगदीशपुर, खानपुर कसावा व भीखमपुर सानी में क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व किसान सहायकों के साथ गांवों में सूची का सत्यापन कराया। उधर, डीएम तहसील सदर क्षेत्र के गांव रितुकाला पहुंचे। यहां मंदिर के निकट ग्रामीणों से सम्मान निधि के सत्यापन पर बात कही। लेखपाल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर राकेश त्यागी ने जलालपुर पंचमा, मुरैया बुजुर्ग व फरिकापुर में लेखपालों की ओर से किए सम्मान निधि के सत्यापन का क्रॉस चेक किया।
विज्ञापन

---------
पात्रों के नाम सूची में शामिल करें: तहसीलदार
तिर्वा। एसडीएम उमाकांत तिवारी व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने तहसील क्षेत्र के उमरन, दहलेपुर, करौंदा शाहनगर ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। लेखपालों को सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन में जो पात्र किसान हैं उनका नाम सूची में शामिल करें। तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल जल्द से जल्द अपात्र किसानों का नाम सूची से हटाकर रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
किसान सम्मान निधि के सत्यापन में 20 हजार अपात्र
कन्नौज। शासन के आदेश पर गांव-गांव प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है। जिलेभर में करीब 20 हजार लोग अपात्र निकले हैं। किसी के पास जमीन नहीं थी, फिर भी सम्मान निधि ले रहा था तो किसी ने भूमि बिक्री कर दी थी। एसडीएम सदर राकेश त्यागी का कहना है कि कन्नौज तहसील क्षेत्र में करीब 84 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसमें 60 फीसदी का सत्यापन हो गया है। इसमें सात हजार किसान अपात्र मिले हैं। एसडीएम का कहना है कि ऑनलाइन रिपोर्ट शासन को जा रही है। जो अपात्र मिले हैं, उसमें मृतक, जमीन बिक्री करने वाले और जमीन न होने वाले भी ग्रामीण शामिल हैं। दूसरी ओर तहसील तिर्वा इलाके में भी करीब आठ हजार किसानों के गलत तरीके से निधि लेने का मामला सामने आया है। तहसीलदार अनिल सरोज का कहना है कि घर-घर लेखपाल सत्यापन कर रहे हैं। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में भी इतने ही अपात्र होने की बात कही जा रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed