{"_id":"5fb6bb5a8ebc3e750249440e","slug":"kisaanon-ne-band-karaaya-haeeve-chaudeekaran-ka-kaam-kannauj-news-knp5949596181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बंद कराया हाईवे चौड़ीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बंद कराया हाईवे चौड़ीकरण का काम
विज्ञापन
फोटो 18- हाईवे चौड़ीकरण का काम बंद कराने के बाद मौके पर बैठे किसान। संवाद
किसानों ने बंद कराया हाईवे चौड़ीकरण का काम
-समतलीकरण करने पहुंचीं मशीनों को लौटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे चौड़ीकरण का काम बंद करा दिया। समतलीकरण करने पहुंचीं मशीनों को लौटा दिया। इसके बाद रोड के किनारे प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि जब तक अधिग्रहीत होने वाली जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, वह चौड़ीकरण नहीं होने देंगे।
अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड (एनएच-91) का चौड़ीकरण चल रहा है। क्षेत्र के इस्माइलपुर, खाड़ेदेवर, समधन और दारा सराय के किसानों की कई बीघा जमीन अधिग्रहीत की गई है। उचित मुआवजे की मांग को लेकर इस्माइलपुर में हाईवे किनारे किसानों ने कई दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद मुआवजे का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बीच हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया। गुरुवार को इस्माइलपुर में जमीन का समतलीकरण करने पहुंचीं मशीनों को किसानों ने रोक दिया। किसान ऋषि दीक्षित, अहिबरन सिंह, सगीर, दयाशंकर, रामनाथ, रिहान, नितेश और लालाराम ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने आठ दिन चले धरने को समाप्त कर दिया था। अभी तक खाते में बढ़ा कर दिए जाने वाले मुआवजे की राशि नहीं आई है। ऐसे में वह लोग हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे।