फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaanon ko milane vaale muaavaje par hadataal ka grahan

किसानों को मिलने वाले मुआवजे पर हड़ताल का ग्रहण

Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
kisaanon ko milane vaale muaavaje par hadataal ka grahan
नेशनल हाईवे-91। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड चौड़ीकरण को लेकर छिबरामऊ तहसील के किसानों को मिलने वाले मुआवजा पर लेखपालों की हड़ताल से ग्रहण लग गया है। 27 गांवों के किसानों की जमीन को शासन ने अधिग्रहीत किया था। किसानों को जमीन का मुआवजा देने के लिए फाइलें तैयार करवाई गईं। लेखपालों की ढुलमुल कार्यशैली और हड़ताल से अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे ने कानपुर भू अध्यापित कार्यालय से आई टीम से इस संबंध में बातचीत की थी। पहले फोर लेन के लिए गजट हुआ था। इसके बाद सिक्स लेन का गजट किया गया। जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 27 गांवों के तमाम किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपालों को हिस्सेदारी तय करने व फाइल तैयार कर जमा करने के निर्देश दिए थे। लेखपालों की हड़ताल के चलते सभी फाइलें इनके बस्ते में बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

इनकी पत्रावलियां हैं लंबित
ग्राम पंचायत मिघौली की 48 पत्रावलियों में 39, टड़ा में 46 में 36, प्रेमपुर में 117 में 116, घिलोई में 113 में 110, घिलोई खास में 125 में 103, रामपुर निगोह में 39 में 26, लड़ैता में 106 में 57, सराय गूजरमल में 92 में 71, देववरमपुर में 99 में 92, छिबरामऊ देहात में 764 में 763, सराय सुंदर में 57, खुड़ावा में 181 में 127, सलेमपुर में 270 में 145, शहजहांपुर में 155 में 113, खेड़ा जगदीशपुर में 115 में 114, चित्तरपुर में 39, सुलहामई में 143 में 131, औराई में 164, सराय दौलत में 202 में 192, बबरापुर मक्खदूमपुर में 51 में 45, जगतियापुर में 92 में 63, सराय प्रयाग में 167 में 163, तेराजाकेट में 168 में 110, रजलामऊ में 275 में 246, इस्माइलपुर में 210 में 205, खांडेदेवर में 271 में 170 पत्रावलियां लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लेखपालों को मिली थी जिम्मेदारी
पत्रावलियों की हिस्सेदारी तय के लिए लेखपाल पिंकी यादव, स्वाति राजपूत, विजयकांत शुक्ला, बृजेश, विशाल चौरसिया, सुखवीर सिंह, रोहित सिंह, अभिनय कुमार गौतम, जितेंद्र भार्गव, रिशू यादव, श्वेता कटियार, ओमप्रकाश तिवारी, मोनिका व परवेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जिन लेखपालों का कार्य अधूरा था, उन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल खत्म होते ही इस कार्य को तेजी से निपटाया जाएगा। गौरव शुक्ला, एसडीएम छिबरामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed