फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaanon ko maalaamaal kar raha kachcha aaloo

किसानों को मालामाल कर रहा कच्चा आलू

Sat, 30 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
kisaanon ko maalaamaal kar raha kachcha aaloo
बोरों में भरा आलू। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आलू किसानों को मालामाल कर रहा है। बाजार में कच्चे आलू के दाम आसमान पर हैं। 50 किलो के पैकेट के दाम 700 से 750 रुपये तक पहुंच गए हैं। यानी थोक में व्यापारी को आलू 14 रुपये प्रति किलो या इससे ज्यादा में पड़ रहा है। फुटकर बाजार में कच्चे आलू के दाम 20 से 25 किलो तक चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में कच्चे आलू का लक्ष्य आठ हजार हेक्टेयर निर्धारित किया गया था। सितंबर में अगैती आलू की बुआई के समय बारिश होने लगी। इससे ज्यादातर किसानों ने फसल ही नहीं की। अगैती फसल का रकवा घटकर एक हजार हेक्टेयर रह गया। सबसे अधिक आलू तिर्वा तहसील क्षेत्र के उमर्दा ब्लाक में किया गया। हर साल दिवाली तक कच्चा आलू बाजार में आ जाता था। इस बार कच्चा आलू देरी से बाजार में पहुंचा है। इस समय कच्चे आलू का भाव 700-750 रुपये प्रति पैकेट है। शाम होते ही तिर्वा क्षेत्र में मंडी लग जाती है। यहां से प्रतिदिन छह से सात ट्रक आलू बाजारों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, एमपी समेत कई जिलों में जा रहा आलू
तिर्वा मंडी में शाम होते ही आसपास जिलों के व्यापारियों की भीड़ लगने लगती है। यहां से व्यापारी दिल्ली, एमपी समेत कई जिलों में आलू ले जाते हैं। कानपुर मंडी में भी आलू पहुंचता है। यहां से आलू को हरदोई, औरैया, इटावा, हमीरपुर, जालौन समेत कई जिलों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 25 रुपये फुटकर में बिक रहा आलू
आलू किसान से लेकर व्यापारी और सब्जी विक्रेता मुनाफा उठा रहे हैं। इस बार अगैती आलू का रकबा कम होने से दाम चढे़ हैं। फुटकर में कच्चा आलू 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।

बारिश की वजह से अगैती आलू का रकवा आठ हजार से हटकर एक हजार रह गया था। पैदावार कम होने से कच्चे आलू के दाम अधिक हैं। यह आलू कई जिलों में जा रहा है। मांग बढ़ने से दाम भी चढ़े हैं।
-मनोज कुमार चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed