फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaanon ke samarthan mein saat disambar ko pradeshavyaapee pradarshan karegee sapa

किसानों के समर्थन में सात दिसंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी सपा

Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
kisaanon ke samarthan mein saat disambar ko pradeshavyaapee pradarshan karegee sapa
मकरंदनगर में मन्ना यादव के बीमार भाई का हाल लेते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
कनौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में बड़ा एलान किया। शनिवार को जिले के कई जगह आयोजित निजी कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हितों में बड़े आंदोलन कर लड़ाई लड़ी है। समाजवादी पार्टी किसानों के हितों में सात दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली, साइकिल और बाइकों से यात्रा निकाल कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि वह सुबह 10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया के पास निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी समिति में नेतृत्व करेंगे। यहां से शुरू हुई किसान यात्रा तिर्वा कस्बे के किसान बाजार तक पहुंचेगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में किसान यात्रा शुरू करेगी। किसान यात्रा का नारा, आय बढ़ाओ, खेती बचाओ होगा। इससे पहले पूर्व सीएम मकरंदनगर कुतलूपुर में कार्यकर्ता शेखर गिहार के भाई की शादी में शरीक हुए।
विज्ञापन

मकरंदनगर (खालेपुर्वा) में कार्यकर्ता मन्ना यादव के बीमार भाई शिशुपाल को देखने पहुंचे। डाक बंगला रोड पर रहने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निष्कर्ष कटियार की शादी के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। कुसुमखोर निवासी नायाब खान के घर पहुंच कर एक शादी समारोह में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद यादव, नवाब सिंह यादव, मुन्ना दरोगा, संजू कटियार, जयकुमार तिवारी, राजेश पाल, हसीब हसन, नेम सिंह यादव और दिवारी लाल कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed