फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kinnar ka vesh dhare yuvak kee pitaee se bigadee haalat, do hiraasat mein

किन्नर का वेष धरे युवक की पिटाई से बिगड़ी हालत, दो हिरासत में

Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
kinnar ka vesh dhare yuvak kee pitaee se bigadee haalat, do hiraasat mein
कांशीराम कालोनी पुलिस लाइन में छापामारी करते कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर घुमाए गए किन्नर का वेष धरे युवक की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने कानपुर में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिटाई करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के हिमालीपुरा में रहने वाला युवक किन्नर का वेष धरकर कांशीराम कालोनी और पुरानी पुलिस लाइन में आता-जाता था। उसने यहां एक व्यक्ति के आवास पर कब्जा कर रखा था। बुधवार शाम को कांशीराम कालोनी में रहने वाली महिलाओं और युवकों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने भी उसकी पिटाई कर दी थी। भीड़ ने उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था। शुक्रवार दोपहर उसकी हालत गंभीर हो गई। इससे परिजनों ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने युवक की मौत की अफवाह उड़ा दी। सदर कोतवाली पुलिस ने कांशीराम कालोनी में छापामारी कर पिटाई करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed