फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kidnapping attempt on expressway

एक्सप्रेस वे पर अपहरण का प्रयास

Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
kidnapping attempt on expressway
सौरिख। रिश्तेदारी से लौटते समय एक युवक एक्सप्रेसवे पर वाहन की तलाश में खड़ा था। इसी दौरान आगरा से आ रही डीसीएम में चालक ने युवक को बैठा लिया। आरोप है कि किसी बात पर युवक से मारपीट की। घायल युवक ने कूदकर जान बचाई और पीछे आ रहे दूसरे ट्रक पर बैठकर परिजनों को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खड़िनी निवासी आकाश गुप्ता अपनी मौसी के यहां ग्राम गंभीरा थाना करहल गया था। आकाश ने बताया कि रविवार को वापस आते समय शाम करीब पांच बजे करहल टोल प्लाजा पर खड़ा था। उसी दौरान आगरा की तरफ से डीसीएम आती दिखाई दी। डीसीएम चालक को हाथ दिया और सौरिख तक ले चलने की बात कही। डीसीएम चालक ने बैठाने के बाद मारपीट कर अपहरण की कोशिश की।
विज्ञापन

विरोध करने पर डीसीएम चालक पंकज (निवासी इटौरा हमीरपुर), मोहर सिंह (निवासी नौरंगा मझगवां हमीरपुर), जीतू (निवासी बहादुरगढ़ दिल्ली) ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान मौका पाकर डीसीएम से कूद गया। इसकी सूचना उसने फोन पर परिजनों को दी। इस पर परिजन एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और यूपीडा अधिकारियों को अपहरण के मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। यूपीडा की दो गाड़ियों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डीसीएम की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद डीसीएम आ गई और पीछे से ट्रक पर आकाश भी आ गया। पुलिस डीसीएम चालक और आकाश को लेकर थाने आई।

यहां डीसीएम पर सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने पूछताछ की है। बताया गया कि युवक से किराए को लेकर मारपीट हुई थी। पीड़ित आकाश ने किराए के चलते मारपीट का प्रार्थना पत्र भी दिया है। पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed