{"_id":"887dcfbadc7077d32763948c777d5866","slug":"kidnapped-student-was-found-four-days-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्र चार दिन बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत छात्र चार दिन बाद मिला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले स्कूल पढ़ने गए छात्र का ब्राहिमपुर
विज्ञापन
पुलिया से अपहरण कर बदमाशों ने चार लाख की फिरौती मांगी थी। रविवार सुबह
जंगल में पुलिस और बदमाशों ने मुठभेड़ के दौरान छात्र को बरामद कर दो
अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त की गई
कार, दो तमंचा, आठ कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
इस दौरान मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। हरदोई के मानीमऊ गांव निवासी समरबहादुर सिंह चौहान का सात वर्षीय पुत्र सचिन सिंह चौहान ग्राम ब्राहिमपुर में रह रही अपनी बुआ किरन देवी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में जेकेजी का छात्र है।
27 अक्टूबर की दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल वाहन उसे ब्राहिमपुर पुलिया के पास उतार कर चला गया था। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। मामले में छात्र की बुआ किरन ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने पहले तो मामले की गुमशुदगी दर्ज की।
इसके बाद जब फिरौती के लिए मोबाइल पर फोन आने लगे तब मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर जिले की सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की तीन टीमों को खुलासे में लगाया गया। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के नाम पर पांच लाख की मांग की। बाद में चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
पुलिस ने सर्विलांस से अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी की। रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच ग्राम बीलमपुर के जंगलों में मुठभेड़ हो गई, जिससे पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं गौरव सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह और कौशलेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी मुखड़ा को दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे, आठ कारतूस, दो मोबाइल के अलावा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली का सिपाही रामलाल घायल हो गया। रविवार की दोपहर एसपी कलानिधि नैथानी ने सौरिख थाने में घटना का खुलासा कर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया और पूरे मामले के सूत्रधार सिपाही ओमवीर सिंह को सम्मानित करने को शासन को संस्तुति भेजने की बात कही।