फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khud ko agava kara gharavaalon se vasool lie teen laakh

खुद को अगवा करा घरवालों से वसूल लिए तीन लाख

Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
khud ko agava kara gharavaalon se vasool lie teen laakh
कन्नौज। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने परिजनों से रुपये वसूल करने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। गांव के दो दोस्तों के साथ मिलकर फिरौती के तीन लाख रुपये वसूल कर लिए। सर्विलांस पर लगे मोबाइल नंबर से साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर फिरौती की रकम बरामद कर ली। बाद में तीनों युवकों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली के गांव मामाभोले निवासी कामता प्रसाद का बेटा ओमकार आर्थिक तंगी व कर्ज में डूबा था। वह कर्ज में लिए पैसे नहीं चुका पा रहा था। कोई विकल्प न होने से अपने अपहरण की साजिश रच डाली। इसमें गांव के चेतराम व राम प्रकाश को शामिल कर लिया। इन्हें फिरौती की रकम में हिस्सा देने का भरोसा दिया। इस पर यह तैयार हो गए। योजना के तहत पांच मई को ओमकार बाइक से गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ससुराल रसूलपुर( बांगरमऊ )चला गया। यहां से लौटने के बाद दोनों साथियों के सहयोग से बनाई गई योजना के तहत अपहरण की सूचना परिजनों को दी गई। इसकेे बाद भाई ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी खोज में लगे हुए थे। इन्हें सफलता नहीं मिली। ओमकार का फोन बंद जा रहा था।
विज्ञापन

गुमशुुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ओमकार व उसके साथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा कर खोज में जुट गई। दोनों साथियों ने परिजनों को बताया कि ओमकार का अपहरण हो गया है। बदमाश तीन लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। ओमकार की बात भी परिजनों से कराई गई। ओमकार ने खुद का अपहरण होने और फिरौती न देने पर जान जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने तीन लाख रुपये की व्यवस्था कर 11 मई की रात ओमकार के दोनों सहयोगियों के सुपुर्द कर दिए। इसके बाद पूरी रात ओमकार के परिजन बदमाशों का फोन आने की प्रतीक्षा करते रहे। सुबह तीन बजे फोन आया कि ओमकार शहर के ईदगाह के पीछे है। इस पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। ओमकार के हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण की तह तक जाने का प्रयास किया तो ओमकार इधर-उधर की बातें कर घुमाने लगा। इस पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने फिरौती लेने वाले दोनों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद मामले से परदा उठ गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि ओमकार तंगी से जूझ रहा था। इससे उसने साथियों के साथ अपने अपहरण की साजिश रच डाली। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रशांत गौतम, सरायमीरा चौकी इंचार्ज कमल भाटी व टीम ने फिरौती के वसूल किए गए रुपये बरामद कर लिए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed