{"_id":"586e91654f1c1b07651593bb","slug":"khandi-cut-crop-submerged-four-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी कटने से चार गांवों की फसल डूबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी कटने से चार गांवों की फसल डूबी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कटी खांदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के हसेरन पट्टी गांव के सामने रजबहे की खांदी कट जाने से चार गांवों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। आलू के खेतों में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। बुधवार की देर रात ओवरफ्लो चल रहे रजबहे की खांदी हसेरन पट्टी गांव के निकट कट गई। सुबह पट्टी, दलेलपुर गांव तक पानी देख किसान परेशान हो गए।
विज्ञापन
किसानों ने कई घंटे तक खांदी को बांधने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके। खांदी कटने से हसेरन पट्टी, दलेलपुरवा, बरौली, ऊदईयापुर, पट्टी गांवों की सैकड़ों बीघा आलू, गेहूं, चना की फसल को नुकसान हुआ है। किसान गोरे लाल, बलवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार का कहना है उन्होंने गांव के लोगों के साथ रजबहा की खांदी बांधने का प्रयास किया है। नहर विभाग को सूचना दे दी गई है। देर शाम रजबहे का पानी बंद हो गया है।
विज्ञापन