{"_id":"5fe77db68ebc3e3b89071664","slug":"khade-traiktar-mein-ghusee-baik-teevee-maikenik-kee-maut-kannauj-news-knp6023292127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, टीवी मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, टीवी मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार टीवी मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला। सिर में चोटें आने से मौत हुई है।
गुरसहायगंज कोतवाली के धमियामऊ गांव निवासी प्रवीण कुमार शंखवार (26) पुत्र राजन की कोतवाली के पास इलेक्ट्रानिक की दुकान है। यह दुकान में टीवी रिपेयरिंग का काम करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे यह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। नंगापुर रोड पर ब्रह्म देवी मंदिर के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा था। प्रवीण कुमार की बाइक ट्रैक्टर में घुस गई। इससे मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर शव रोड पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पिता राजन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बेटे प्रवीण की शादी हुई थी। एक साल का बेटा है।