फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khaalee bartan lekar gihaar samudaay ke logon ne maangee bheekh

खाली बर्तन लेकर गिहार समुदाय के लोगों ने मांगी भीख

Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
khaalee bartan lekar gihaar samudaay ke logon ne maangee bheekh
हाथ में खाली बर्तन लेकर भीख मांगते गिहार समुदाय के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रशासन पर खाद्य सामग्री मुहैया न कराने का आरोप लगाते हुए गिहार समुदाय के लोग हाथ में खाली बर्तन लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए। इन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। जानकारी पर अफसर मौके पर पहुंचे गए। इससे प्रदर्शन कर रहे लोग भाग निकले। अब पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को गिहार समुदाय के लोग खाली बर्तन लेकर मुख्य मार्ग पर निकल आए। यह सामाजिक दूरी बनाकर बैठ गए। भीख मांगने लगे। इनका कहना था कि प्रशासन ने उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई है। परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। जानकारी पर एसडीएम गौरव शुक्ला, कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंच गए। पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भाग निकले। एसडीएम गौरव शुक्ला ने कोतवाल को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की पहचान कराई जा रही है। प्रदर्शनकारियों व इन्हें उकसाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

नामित सभासद के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
लॉकडाउन में मुख्य मार्ग पर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करना गिहार समाज के नेता और नामित सभासद को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सभासद सहित दो लोगों को नामजद करते हुए 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। गिहार समाज के लोगों के मुख्य मार्ग पर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन के मामले में चौकी इंचार्ज राजा दुबे ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नामित सभासद सरइया निवासी दिनेश गिहार पुत्र मुन्ने गिहार के अलावा बबलू गिहार पुत्र पुत्तूलाल सहित 22 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने और कोरोना का संक्रमण फैलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed