कन्नौज। खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। शुक्रवार को समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा है। इसमें जल्द से जल्द खाद की किल्लत दूर करने की मांग की है।
गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य और जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश मिश्रा को सौंपा। इसमें मांग की है कि प्रदेश में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। प्रदेश के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल यूरिया न पड़ने के कारण चौपट होती जा रही है। खाद की कमी को दूर किया जाए। अगर जल्द मांग पूरी न हुई तो कांग्रेस आंदोलन छेड़ देगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किरण वर्मा, जिला सचिव, फैसल खान, रीना सिंह, इमरान अली मौजूद रहे।