फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Key of housing handed over to 100 beneficiaries

100 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी

Thu, 02 Sep 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Key of housing handed over to 100 beneficiaries
लाभार्थियों को आवास की चाबी देतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय और ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 100 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के आवास के सपने को साकार किया है। गांव में शौचालय और आवास की समस्या के निराकरण की उम्मीद इस सरकार में जगी है। भाजपा सरकार ने लोगों को न सिर्फ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, जरूरतों को भी पूरा किया है। सरकार हर योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। अर्चना पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल और बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने 100 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा, एडीओ अरविंद राजपूत, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह सहित पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार तालग्राम ब्लॉक परिसर में प्रमुख के पति राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन दुबे व बीडीओ अमित कुमार सिंह ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। ब्लॉक प्रमुख के पति राजीव सिंह गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले झाड़ू लगाकर देश से गंदगी को साफ करने का काम किया। माताओं के सम्मान की चिंता कर शौचालय बनवाए। आंखों से आंसू रोकने के लिए उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन दिए। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा सिंह, प्रधान कौशलेंद्र सिंह व रामराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed