{"_id":"686035e668f083565105adc2","slug":"keep-monitoring-system-active-on-social-media-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133127-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रखें निगरानी तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रखें निगरानी तंत्र
विज्ञापन
फोटो :34 गोष्ठी में मौजूद एडीजी जोन आलोक सिंह, डीआईजी कानपुर हरीश चंदर। स्रोत : पुलिस विभाग
- एडीजी जाेन के नेतृत्व में पुलिस लाइन में गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। आगामी त्योहारों, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एडीजी जाेन आलोक सिंह के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। इसमें सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी तंत्र सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ धार्मिक आयोजनों की समयानुसार अनुमति, मार्ग निर्धारण तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारी पर चर्चा की गई।
एडीजी जोन के साथ डीआईजी कानपुर हरीश चंदर भी पुलिस लाइन पहुंचे। गोष्ठी में आरक्षियों के जेटीसी, आरटीसी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं संसाधनों की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण को निरंतर और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिले में बढ़ते अपराधों, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर सतर्कता एवं लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने पर नजर रखी जाए और कार्रवाई की जाए।
इटावा में हाल ही में हुई जातीय घटना के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में यूपी-112 की रिस्पॉन्स टाइम सुधारने, सीसीटीवी प्रणाली को प्रभावी बनाने और महिला हेल्प डेस्क को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।