फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kebal boks phatane se chaar sau gaanvon kee bijalee gul

केबल बॉक्स फटने से चार सौ गांवों की बिजली गुल

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
kebal boks phatane se chaar sau gaanvon kee bijalee gul
सौरिख(कन्नौज)। बिधूना रोड स्थित बिजली घर में सुबह साढ़े चार बजे के लगभग 33 हजार लाइन का केबल बॉक्स धमाके के साथ फट गया। इससे चार फीडरों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मरम्मत का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बिजली घर में केबल बॉक्स फटने से बिजली घर के जुड़े सकरावा, सौरिख, नादेमऊ, स्टेडियम राजपुर फीडर बंद हो गए। इससे नगर और इलाके के लगभग चार सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर जेई सुनील कुमार वर्मा और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे के बाद केबल बॉक्स खराब होने की जानकारी मिल पाई। जेई सुनील कुमार वर्मा ने फोन पर आला अधिकारियों को सूचना दी। केबल बॉक्स को ठीक करने के लिए शहर से कर्मचारी बुलाए गए। लगभग 16 घंटे बीत बाद भी नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स को बदलवाने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed