{"_id":"5defe4f88ebc3e87ee3ba8d9","slug":"kavi-guru-eksapres-se-takaraaya-saand-bada-haadasa-bacha-kannauj-news-knp531387744","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-05 कवि गुरु एक्सप्रेस खराब होने से नीचे खड़े यात्री।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-05 कवि गुरु एक्सप्रेस खराब होने से नीचे खड़े यात्री।
विज्ञापन
कवि गुरु एक्सप्रेस खराब होने से नीचे खड़े यात्री।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उदयपुर सिटी से कामाख्या जा रही कवि गुरु एक्सप्रेस मंगलवार को हादसे का शिकार होते बची। कन्नौज सिटी स्टेशन से कुछ आगे जाकर आउटर पर ट्रेन के इंजन से सांड़ टकरा गया। इससे हौज पाइप फट गया। ट्रेन आगे जाकर खड़ी हो गई। चालक व स्टेशन के अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कमी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया।
कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन का कन्नौज स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन के निकलने का निर्धारित समय सुबह 9 बजकर 45 मिनट है। मंगलवार को ट्रेन पहले से घंटों लेट चल रही थी। इससे यात्री परेशान थे। दोपहर करीब सवा एक बजे कन्नौज सिटी स्टेशन से कुछ आगे जाकर इंजन से सांड़ टकरा गया। इससे ट्रेन का हौज पाइप फट गया। सूचना पर आरपीएफ व स्टेशन के कर्मचारियों ने पहुंचकर सहायता की। काफी प्रयास के बाद इंजन को ठीक किया जा सका। ट्रेन में यात्रा कर रहे बंशीधर, अनुराग कुमार का कहना था कि पहले से ही ट्रेन काफी देरी के साथ चल रही थी। ट्रेन के लेट होने से उनके कई कार्य लटक गए।
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि ट्रेन के गार्ड ने जो मेमो भेजा, उसमें बताया कि ट्रेन कन्नौज सिटी स्टेशन पर करीब 1:15 बजे पहुंची। सुबह के दौरान ट्रैक पर कोई जानवर कट गया था। जिसके अवशेष पड़े थे। यह अवशेष ट्रेन गुजरने के दौरान हौज पाइप से टकरा गए। इससे दिक्कत आ गई। करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
कई ट्रेनें र्हुइं प्रभावित
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि कविगुरु एक्सप्रेस के आउटर पर खड़े रहने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 20 से 35 मिनट तक देरी से ट्रेनें चली हैं। इसमें उत्सर्ग एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर, कासगंज-कानपुर पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को कन्नौज, जसोदा, गुरसहायगंज स्टेशनों पर खड़ा कराया गया।