फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kausar took the oath of Kannauj Municipality President

Kannauj News: कौसर ने ली कन्नौज पालिका अध्यक्ष की शपथ

Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kausar took the oath of Kannauj Municipality President
कन्नौज। नगर पालिका परिषद कन्नौज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पद की शपथ दिलाई गई। एसडीएम सदर गरिमा सिंह ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता व शहर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के शेखाना मोहल्ला स्थित हुमैरा गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजन हुआ। सदर एसडीएम गरिमा सिंह ने सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौसर जहां अंसारी को पद की शपथ दिलवाई। इसके बाद 25 में से 19 सभासदों को एक साथ मंच पर बुलाकर शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसपा के पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने नगर पालिका की नई टीम को बधाई देते हुए शहर के लिए अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दीं। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि तब शहर में विकास के काफी कम हुए। अब फिर से उनके दिशा-निर्देशन में शहर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान एडीएम आशीष सिंह ने भी नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हज कमेटी के ट्रेनर तौकीर जिया ने किया। कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी एहतिशाम हुसैन बिल्लू ने संभाली। ईओ नीलम चौधरी ने आखिर में आभार जताते हुए शहर के विकास में नगर पालिका की नई टीम से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद हरीम अंसारी, अब्दुल रब मुन्ना, बसपा पूर्व जिलाध्क्ष नरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई आंधी-बारिश से रही अफरातफरी
शपथ से ठीक पहले चली तेज आंधी और हुई जोरदार बारिश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर गहमागहमी और अफरातफरी रही। हालांकि आयोजकों ने शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुमैरा गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में रखा था। वहां तो कोई अड़चन नहीं आई, लेकिन सभागार के बाहर टेंट डालकर बड़ी संख्या में कुर्सियां डलवाई गई थीं। शपथ ग्रहण को लाइव देखने के लिए अलग-अलग जगहों पर एलईडी लगवाई गई थी। बारिश हुई तो सभी एलईडी को ढकना पड़ा। टेंट के नीचे बैठे लोग बारिश से बचने के लिए कॉलेज के हॉल व दूसरी क्लास में जाकर बैठे।

----------------------
अध्यक्ष के साथ इन सभासदों ने ली शपथ
वार्ड एक से गुड्डी देवी निर्दलीय,वार्ड दो से कलावती निर्दलीय, वार्ड तीन से पवन कुमार निर्दलीय, वार्ड चार से मनोज कुमार सपा, वार्ड पांच से मो.फैजान बसपा, वार्ड सात से गीता सपा, वार्ड आठ से विभा दिपाली यादव सपा, वार्ड नौ से राजू निर्दलीय, वार्ड 10 से भूरा खां बसपा, वार्ड 11 से सुनीता सपा, वार्ड 14 से हाजी रईस अहमद निर्विरोध, वार्ड 16 से रानी देवी निर्दलीय वार्ड 17 से सरिता निर्दलीय, वार्ड 19 से सरोज निर्दलीय, वार्ड 20 से सुधांशू निर्दलीय, वार्ड 21 से मोहम्मद नावेद सपा, वार्ड 23 से मुस्ते हसन सपा, वार्ड 24 से मोनिस इकराम खां निर्दलीय, वार्ड 25 से नूरी बानो निर्दलीय ने पद की शपथ ली। इन सभी को एसडीएम सदर गरिमा सिंह ने पद की शपथ दिलाई।
--------------------------
‘आई...कौसर जहां अंसारी’’... अंग्रेजी में ली शपथ
अध्यक्ष कौसर जहां शनिवार को जब एसडीएम सदर गरिमा सिंह के बुलावे पर शपथ के लिए माइक के सामने आईं तो सभी की निगाहें नई अध्यक्ष पर जा टिकीं। अमूमन नकाब में रहने वाली कौसर जहां शपथ के दौरान हिजाब में दिखीं। एसडीएम ने उन्हें शपथ लेने का तरीका बताया। एसडीएम ने अंग्रेेजी में शपथ पढ़ना शुरू किया और कौसर जहां अंसारी अंग्रेजी में ही शपथ की पढ़ती रहीं। इस दौरान वह आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। उन्हें अंग्रेजी में शपथ लेता देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोग चौंक पड़े। आगे की पंक्तियों में बैठी महिला सभासदों के चेहरे पर भी मुस्कान थी। मंच के सामने आगे की लाइन में बैठे पति व पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद भी उन्हें अंग्रेजी में शपथ लेता देखकर खुश दिख रहे थे। दरअसल बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव के दौरान नामांकन के लिए नकाब में पहुंचीं कौसर जहां के पर्दे में रहने को लेकर प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों की ओर से चुनाव में काफी टिप्पणी की गई थी। ऐसे में शनिवार को जब वह शपथ लेने पहुंचीं तो सभी निगाहें उन पर ही टिकी थीं। उच्च शिक्षित कौसर जहां अंसारी ने अंग्रेजी में शपथ लेकर अपने सियासी प्रतिद्वंदी को अपने ही अंदाज में जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed